घनाक्षरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
घनाक्षरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 7 जून 2020

बीज (साहिल नायक पैगाम)


     छंद---मनहरण घनाक्षरी 
---------------------------------------
छींच आया बीज देखो 
किया खूब काम देखो 
बनता है इसी से तो 
देश ये महान है |

तर-तर धरे माथ 
भीगे पाँव पसीना में 
पेट पलता है देखो 
इसी से जहान है |

गुम हुआ बेचारे तो 
ना किसी को फिकर है 
श्रमवीर दानवीर 
किसे पहचान है |

जलेगा दीपक कभी 
होगा उजियारा तब 
किरदार आएगा कि 
चेहरा किसान है |


रचनाकार-
साहिल नायक"पैग़ाम"
9340389771

बीज (तोषण चुरेन्द्र दिनकर)


विधा :-घनाक्षरी
दिनाँक :-7/6/20
दिन :-रविवार
विषय :-बीज
---------------------------------------
..............भारती किसान प्यारे,
..........धरती के हैं दुलारे
....खेतों में ये बीज बोयें,
हलबा महान है।।1।।

............बरसे प्रेम प्रकृति की,
........बीज हुआ अंकुरित,
....लेकर जनम नया,
भरे परवान है।।2।।

............नव रंग जब चढ़ा,
.........सीना ताने वृक्ष खड़ा,
....राहगीर बैठ छाँव,
मिटाते थकान है।।3।।

...........पक कर बीज बनो,
........परहित काज करो,
....नाज करे सारा जहां,
करे गुणगान है।।4।।
----------------------------------------
तोषण चुरेन्द्र 'दिनकर'
डौंडी लोहारा बालोद

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

रंग जीवन के

कलम की सुगंध छंदशाला
नमन मंच
19/04/20
घनाक्षरी
-रंग जीवन के

रंग अंग भीगे रंग लेकर नई उमंग,
दिन रहो होली रात दिवाली मनाइये।

सरसो के रंग लिए हियरा जो भंग 
पिए,
आम बन डाल पर मन को लुभाइये।

हरी हरी धरती ये शीतल जो करती ये,
झरझर नदियों सा,तरंग जगाइये।

सुख दुख संग लिये,जीवन में रंग लिये,
बांट चले भाईचारा रंग ये चढ़ाइये।

-तोषण दिनकर